मोहन नगर की चार कॉलोनियों में आया गंदा पानी
मोहन नगर जोन की चार कॉलोनियों में सोमवार को गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्थला संजय कॉलोनी राजीव कॉलोनी और न्यू हिडन विहार में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर व पेयजल लाइन जर्जर होने की वजह से यह दिक्कत हो रही है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : मोहन नगर जोन की चार कॉलोनियों में सोमवार को गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्थला, संजय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और न्यू हिडन विहार में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर व पेयजल लाइन जर्जर होने की वजह से यह दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम में लाइन को सही करने की मांग की गई लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आए दिन पानी की किल्लत रहती है। बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं, अवर अभियंता जलकल डीके सत्संगी ने बताया कि लाइनों की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।