Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ ने फोन से कल्याण सिंह को दी बधाई

संवाद सहयोगी इंदिरापुरम विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:23 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ ने फोन से कल्याण सिंह को दी बधाई
योगी आदित्यनाथ ने फोन से कल्याण सिंह को दी बधाई

संवाद सहयोगी, इंदिरापुरम: विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बरी किए जाने पर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन पर बधाई दी। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। यशोदा अस्पताल के डाक्टरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है।

loksabha election banner

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कोरोना जांच पाजिटिव आने के बाद से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल मे चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुज अग्रवाल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विवादित ढांचा विध्वंस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर भी केस चल रहा था। बुधवार को इस मामले में कोर्ट का फैसला आया। उन्होंने फैसले से जुड़े समाचार टीवी पर देखे। इसी दौरान उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह ने उन्हें उनके बरी होने की सूचना दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन पर बधाई दी। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उनका कहना है कि इलाज से स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। कोर्ट के फैसले ने प्रसन्नता दोगुनी कर दी है। कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए डाक्टरों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.