Move to Jagran APP

जांच का झाम, दिल्ली की तीन सीमाएं जाम

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सील की

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 09:03 PM (IST)
जांच का झाम, दिल्ली की तीन सीमाएं जाम
जांच का झाम, दिल्ली की तीन सीमाएं जाम

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सील की गईं गाजियाबाद-दिल्ली की सीमाओं पर बृहस्पतिवार को जांच-पड़ताल के बाद जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों व पास धारकों को दिल्ली में प्रवेश मिला। वहीं, जांच के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। यूपी गेट, शालीमार गार्डन व भोपुरा सीमा पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के दौरान दो गज दूरी के नियमों का भी उल्लंघन हुआ।

loksabha election banner

गाजियाबाद-दिल्ली की सीमाएं सील हैं। बृहस्पतिवार सुबह यूपी गेट, महाराजपुर, चंद्र नगर, शालीमार गार्डन मेन, ज्ञानी बार्डर, भोपुरा सहित अन्य सीमाओं पर दिल्ली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान पासधारकों व जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को दिल्ली में प्रवेश दिया अन्य लोगों को वापस कर दिया। जांच के दौरान सुबह आठ बजे यूपी गेट पर लिक रोड की ओर और राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। करीब आधे घंटे बाद जाम की स्थिति हो गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-नौ पर जाम बढ़ जाने पर सुबह करीब साढ़े दस बजे गाजियाबाद पुलिस ने फ्लाईओवर के दिल्ली जाने वाले दो लेन खोल दिए। इससे यूपी गेट पर वाहनों का दबाव कम हुआ। वहीं, जाम के कारण दिल्ली पुलिस ने भी नरमी बरती। इसके बाद दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हुआ।

------

शालीमार गार्डन मेन में लगा जाम : बृहस्पतिवार सुबह शालीमार गार्डन मेन सीमा पर भयंकर जाम लग गया। यहां जाम में दोपहिया वाहन चालक अधिक फंसे रहे। इस दौरान दो गज दूरी के नियमों का भी उल्लंघन हुआ। स्थानीय निवासी ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की। सुबह के समय भोपुरा सीमा पर दिल्ली जाने वालों को करीब आधे घंटे जाम से जूझना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.