Move to Jagran APP

तीन लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

दौलत नगर कालोनी में नौ दिन पूर्व अवैध अचार फैक्ट्री में हुई तीन लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। घटना के बाद अधिकारियों ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया था लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी इससे बडे़ हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 09:41 PM (IST)
तीन लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
तीन लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

संवाद सहयोगी, लोनी। दौलत नगर कॉलोनी में नौ दिन पूर्व अवैध अचार फैक्ट्री में हुई तीन लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। घटना के बाद अधिकारियों ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया था लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शहर की विकास कुंज, पूर्वी जवाहर नगर, प्रेमनगर, अशोक विहार, पूजा कॉलोनी, मुस्तफाबाद, गुलाब वाटिका आदि कॉलोनियों में चाऊमीन, टॉफी, केक, लड्डू, सोन पापड़ी, मट्ठी, अचार, गज्जक और कई अन्य खाद्य सामग्री बनाने के अवैध कारखाने संचालित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा कभी भी इन कारखानों और फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती ये कभी भी कारखानों और फैक्ट्रियों के मानकों की जांच नहीं करते। उनकी इस लापरवाही का खमियाजा इनके कर्मचारियों को जान देकर भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि 16 सितंबर को दौलत नगर कॉलोनी में सुबह नौ बजे अवैध अचार फैक्ट्री की सफाई करते समय पिता, पुत्र और पड़ोसी की मौत हो गई थी। उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ¨सह का कहना है कि अवैध फैक्ट्रियों को चिह्नित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। चिह्नित फैक्ट्रियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.