गर्मी में कच्चे आम के पन्ने का करें सेवन: डॉ. खुशदेव
संवाद सहयोगी लोनी चलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसी गर्मी में बहते पीसने
संवाद सहयोगी, लोनी : चलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसी गर्मी में बहते पीसने से पानी की कमी होना स्वभाविक है। डॉक्टरों की माने तो शिकंजी और आम से बने पन्ने का सेवन करने से पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने से कई बीमारियां दूर रहेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. खुशदेव शर्मा बताते हैं कि शरीर में पानी की कमी से सिर और मास पेशियों में दर्द, पेट में कब्ज, लघु शंका न होना, थकान और सांस में दुर्गध की परेशानी हो सकती है। गर्मी के मौसम में अक्सर खाली पानी नहीं पी पाते। ऐसे में पानी की कमी पूरी करने के लिए नींबू की शिकंजी और आम के पन्ने का सेवन कर सकते हैं। नींबू की शिकंजी शरीर फ्लू से बचाने में सहायक है। साथ ही शरीर को ऊर्जा भी देती है। वहीं आम का पन्ना पीने से पानी की कमी पूरी होने से साथ लू भी नहीं लगती है। इसके सेवन से पेट की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके पीने से पेट की गर्मी खत्म होती है। नींबू और आम के पन्ने से शरीर में विटामिन सी की मात्रा पूरी होती है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है।