इंद्रप्रस्थ कालोनी में बनेगा तहसील कार्यालय
जीडीए की इंद्रप्रस्थ कालोनी में लोनी तहसील का निर्माण कराया जाएगा। तहसील भवन के लिए अधिकारियों ने जीडीए से 12547 वर्ग मीटर भूखंड खरीदा है। अधिकारियों की माने तो तहसील भवन का जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया किया जाएगा। 29 मार्च 2013 में लोनी को तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ। अधिकारियों द्वारा 19 जनवरी 2014 को खन्ना नगर कालोनी स्थित नगर पालिका परिषद के भवन में अस्थाई तहसील कार्यालय खोलकर कार्य शुरू कराया गया।
संवाद सहयोगी, लोनी : जीडीए की इंद्रप्रस्थ कालोनी में लोनी तहसील का निर्माण कराया जाएगा। तहसील भवन के लिए अधिकारियों ने जीडीए से 12547 वर्ग मीटर भूखंड खरीदा है। अधिकारियों की माने तो तहसील भवन का जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया किया जाएगा।
29 मार्च 2013 में लोनी को तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ। अधिकारियों द्वारा 19 जनवरी 2014 को खन्ना नगर कालोनी स्थित नगर पालिका परिषद के भवन में अस्थाई तहसील कार्यालय खोलकर कार्य शुरू कराया गया। स्थाई भवन न होने से 18 जनवरी 2019 को रामेश्वर पार्क कालोनी स्थित एक बि¨ल्डग में अस्थाई तौर पर सबरजिस्ट्रार आफिस का उद्घाटन किया गया। दोनों आफिस अस्थाई बि¨ल्डग में होने पर उपजिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति ने स्थाई तहसील बनवाने के लिए शासन को पत्र लिया। शासन द्वारा पूर्व में चिह्नित भूमि को खरीदने की अनुमति दी। अनुमति प्राप्त होने पर बृहस्पतिवार को तहसील भवन के लिए जीडीए की इंद्रप्रस्थ योजना के पास भूमि को खरीदा गया है।
23.18 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन
लोनी तहसील के लिए प्रशासन ने जीडीए से इंद्रप्रस्थ योजना में 23.18 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। 12547 वर्ग मीटर एरिया में नई तहसील का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां एक तरफ जनता को नई तहसील में अलग-अलग तरह से सभी सुविधाएं मिलेंगी।