Move to Jagran APP

मानव कल्याण के उद्देश्य से बढ़ते रहेंगे कदम : धर्मेद्र त्यागी

संवाद सहयोगी लोनी मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बलराम नगर काल

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 04:38 PM (IST)
मानव कल्याण के उद्देश्य से बढ़ते रहेंगे कदम : धर्मेद्र त्यागी
मानव कल्याण के उद्देश्य से बढ़ते रहेंगे कदम : धर्मेद्र त्यागी

संवाद सहयोगी, लोनी : मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बलराम नगर कालोनी में 41वां विवाह संपन्न कराया गया। सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने स्वेच्छा से दान देकर कन्या को विदा किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने 108 लड़कियों की शादी कराने की बात कही है। फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेद्र ने कहा कि उनके और उनकी टीम के कदम मानव कल्याण की दिशा में बढ़ते रहेंगे।

loksabha election banner

मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बलराम नगर कालोनी निवासी एक गरीब कन्या का विवाह कराया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने भी फाउंडेशन के लोगों का सहयोग किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेद्र त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक साथी ने कालोनी स्थित गरीब कन्या का विवाह कराने के लिए मदद करने की बात कही। जिसपर वह कन्या के स्वजनों से मिले। उनकी आर्थिक स्थिति देखकर वह पदाधिकारियों और साथियों के साथ कन्या के विवाह की तैयारियों में जुट गए। उन्होंने बताया कि ईश्वर की कृपा से क्षेत्र के लोगों ने भी फाउंडेशन की मदद की। शनिवार को कन्या की बरात अपने नियत समय पर पहुंची और जयमाला की रस्म के बाद फेरे हुए। धर्मेद्र त्यागी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक 41 विवाह करा चुके हैं। उन्होंने 108 बेटियों की शादी कराने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.