राजेंद्र नगर में लगी भारत माता की मूर्ति
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय समर्पण के निकट राधेश्याम पार्क में रविवार को भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों संघ के प्रमुख पदाधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वयंसेवक संघ के प्रचारक ईश्वर ने कहा कि भारत माता ही पूरे विश्व में ऐसी हैं जिन्हें माता का दर्जा प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में संघ के विभाग संघचालक रवि प्रकाश महानगर संघचालक मक्खन लाल त्रिवेणी मंदिर के महंत मदन मोहन दास महापौर आशा शर्मा सांसद जनरल वीके सिंह विधायक सुनील शर्मा पवन रेड्डी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय 'समर्पण' के निकट राधेश्याम पार्क में रविवार को भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, संघ के प्रमुख पदाधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वयंसेवक संघ के प्रचारक ईश्वर ने कहा कि भारत माता ही पूरे विश्व में ऐसी हैं जिन्हें माता का दर्जा प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में संघ के विभाग संघचालक रवि प्रकाश, महानगर संघचालक मक्खन लाल, त्रिवेणी मंदिर के महंत मदन मोहन दास, महापौर आशा शर्मा, सांसद जनरल वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा, पवन रेड्डी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।