Move to Jagran APP

पार्कों में बनेंगे खेल मैदान, गेंद नहीं जाएगी सीमा पार

जागरण संवाददाता गाजियाबाद अक्सर पार्को में खेलने पर रोक लगा दी जाती है। इस कारण बच्चों क

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:07 PM (IST)
पार्कों में बनेंगे खेल मैदान, गेंद नहीं जाएगी सीमा पार
पार्कों में बनेंगे खेल मैदान, गेंद नहीं जाएगी सीमा पार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : अक्सर पार्को में खेलने पर रोक लगा दी जाती है। इस कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब शहर के बड़े पार्कों में नगर निगम द्वारा अलग से खेल मैदान तैयार किया जाएगा। इस मैदान के चारों ओर जाली लगाई जाएगी। मजबूरी में नहीं खेलने पड़ेंगे इनडोर गेम

loksabha election banner

खेल मैदान न होने के कारण बच्चों को मजबूरी में इनडोर गेम खेलने पड़ते थे। अब पार्कों में ही अलग से खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से बच्चों को खेलने के लिए मैदान मिल जाएगा। वह घर से बाहर खेलने के लिए जाएंगे तो उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होगा, खेल के मैदान की कमी की समस्या से उनको छुटकारा मिल जाएगा। ध्रुव पार्क की तरह दिखेगी दूसरे पार्कों में स्वच्छता

डेल्टा कालोनी स्थित सूर्यनगर में ध्रुव पार्क को वहां के निवासियों ने संवारा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को इस पार्क का निरीक्षण किया तो वहां की साफ सफाई से प्रभावित हुए। स्थानीय निवासियों से जानकारी की तो पता चला कि किस तरह से पार्क को वहां के निवासी साफ सुथरा रखते हैं, इसी तर्ज पर अब शहर के दूसरे पार्कों में भी साफ सफाई करवाई जाएगी। स्थानीय निवासियों को पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पार्काें में अलग से खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। खेल मैदान के चारों ओर जाली लगवाई जाएगी। अगर वहां पर खिलाड़ी क्रिकेट भी खेलें तो गेंद पार्क के अंदर या बाहर सैर कर रहे लोग को न लगे। इस तरह के पार्कों के बारे में जानकारी की जा रही है, जहां पर अलग से खेल मैदान बनाए जा सकें।

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.