सपा महिला सभा की प्रथम मासिक बैठक आयोजित
राजनगर आरडीसी स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपा जिला महिला सभा कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न हुई। इसमें अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने, विधवा पेंशन बनवाने पर जोर दिया गया। वहीं दो को नगर अध्यक्ष व एक को जिला सचिव बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष राजदेवी चौधरी व संचालन महासचिव किरन कालिया ने किया। इस मौके पर राजदेवी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएगा या काम करवाएगा उसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जासं,गाजियाबाद: राजनगर आरडीसी स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपा जिला महिला सभा कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष राजदेवी चौधरी व संचालन महासचिव किरन कालिया ने किया। इस मौके पर राजदेवी ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएगा या काम करवाएगा, उसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान इस्लामत को मुरादनगर की नगर अध्यक्ष, एडवोकेट बबीता डागर को विजयनगर क्षेत्र की नगर अध्यक्ष बनाया गया, जबकि शशिबाला को जिला सचिव बनाया गया।