नगर निगम कार्यालयों में जल्द लगेंगे सोलर पैनल
नगर निगम मुख्यालय और पांचों जोनल कार्यालय जल्द सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इससे हर माह करीब लाख रुपये की बचत होगी। शासन के निर्देश पर निगम ने निगम कार्यालयों की बिल्डिग पर सोलर पैनल लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। अब टेंडर खोल दिए गए हैं। टेक्निकल बिड का परीक्षण चल रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो फरवरी में काम शुरू करा दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम मुख्यालय और पांचों जोनल कार्यालय जल्द सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इससे हर माह करीब लाख रुपये की बचत होगी। शासन के निर्देश पर निगम ने निगम कार्यालयों की बिल्डिग पर सोलर पैनल लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। अब टेंडर खोल दिए गए हैं। टेक्निकल बिड का परीक्षण चल रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो फरवरी में काम शुरू करा दिया जाएगा।
नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय में 60-60 किलोवाट के दो बिजली कनेक्शन हैं। हर महीने करीब चार लाख रुपये बिजली का बिल आता है। मुख्यालय में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगने जा रहा है। ऐसे ही विजयनगर, मोहननगर, सिटी, कविनगर और वसुंधरा जोन कार्यालय में पांच-पांच किलोवाट बिजली क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो सोलर पैनल लगने के बाद इन कार्यालयों में लाइट, पंखे, कंप्यूटर और प्रिटर सौर ऊर्जा से चलेंगे। ऐसे अनुमान लगाया गया था कि सभी कार्यालयों में सोलर पैनल लगने पर करीब तीन लाख रुपये की बचत हर महीने होगी।
पार्कों की योजना नहीं चढ़ पाई सिरे
पार्कों में खर्च होने वाली बिजली को बचाने की योजना भी बनाई गई थी। इसके लिए पार्कों में सोलर पैनल लगाए जाने थे। नगर निगम के 1200 से ज्यादा पार्क हैं। ऐसे में इनमें पैनल लगाकर बड़ी मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है। अब तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।
निगम कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने के लिए टेंडर खोल दिए गए हैं। तकनीकी बिड का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है फरवरी में सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- मनोज प्रभात, अधिशासी अभियंता विद्युत, नगर निगम