नशीले पाउडर के साथ तस्कर गिरफ्तार
संस लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिग के दौरान कासिम विहार कॉल
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 07:09 PM (IST)
संस, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिग के दौरान कासिम विहार कॉलोनी से एक तस्कर को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुबह सात बजे कासिम विहार कालोनी में चेकिग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कमाल निवासी कासिम विहार कॉलोनी लोनी बताया। उसने बताया कि उसके पास डेढ़ सौ ग्राम पाउडर था। 20 ग्राम पाउडर उसने बेच दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें