दिल्ली पुलिस ने साहिल के शव की गंगनहर में तलाश की
जासं, मोदीनगर (गाजियाबाद): दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अपहरण करने के बाद की गई कि
जासं, मोदीनगर (गाजियाबाद): दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अपहरण करने के बाद की गई किशोर की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपित को बृहस्पतिवार को गंगनहर पटरी पर लाई। आरोपित की निशानदेही पर देर शाम किशोर के शव की गंगनहर में तलाश की गई। हालांकि, रात तक भी उसका शव बरामद नहीं हो सका था। दिल्ली पुलिस के साथ मृतक साहिल के परिजन भी थे। निवाड़ी थाना प्रभारी रवेंद्र ¨सह ने बताया कि साहिल के शव को पंकज ने निवाड़ी क्षेत्र स्थित सौंदा पुल के आसपास गंगनहर में फेंके जाने की बात बताई थी। इसी के चलते दिल्ली पुलिस मुख्य आरोपित और उसके दोस्तों को सौंदा पुल के निकट लेकर आई। गोताखोरों की मदद से आरोपितों की निशानदेही पर साहिल के शव की सौंदा पुल, अबुपुर, मुरादनगर में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दिल्ली पुलिस के साथ साहिल के परिजन भी थे। जो बार बार बिलख रहे थे। टकटकी लगाकर वे पानी को निहार रहे थे।