साहिबाबाद में 50000 का इनामी वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं गैंगस्टर समेत करीब सौ मामले
साहिबाबाद में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय वाहन चोर फरमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

HighLights
50 हजार का इनामी वाहन चोर फरमान गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैरों में लगी गोली।
आरोपी पर गैंगस्टर सहित 100 से अधिक केस।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लिंक रोड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 50 हजार के ईनामी अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वहां चोर के दोनों पैरों में गोली लगी है पुलिस ने वहां चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है आरोपित के खिलाफगैंगस्टर समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित लिंक रोड और थाने ठाणे रूप मामलों में फरार चल रहा था।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो कार सवार ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
दूसरा साथी मौके से फरार
बदमाश ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली जा लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस पूछताछ मे बदमाश ने अपना नाम मेरठ लोसड़ी गेट समर गार्डन निवासी फरमान बताया। एसीपी साहिबाबाद में बताया कि घायल बदमाश को उपचार कितनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार और हथियार बरामद
एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक फॉर्च्यूनर कर एक तमंचा दो कारतूस बराबर हुए हैं बरामद कर को बदमाश नेलिंक रोड थाना क्षेत्र से चोरी किया था।
बदमाश के खिलाफ 100 मामले दर्ज
एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश फरमान के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
