जरूरतमंदों का सहारा बना आरएसएस
- लॉकडाउन के समय मे 25 हजार परिवारों को बांटा गया राशन - स्वयंसेवकों ने 179 बस्तियों में वितरित किया 229200 किलो राशन - 4
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
लॉकडाउन के कठिन समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जरूरतमंद व गरीब लोगों का सहारा बना। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने 25 हजार से अधिक परिवारों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया। स्वयंसेवकों ने बस्तियों व परिवारों को चिह्नित कर राशन व भोजन समेत अन्य राहत सामग्री वितरित की।
आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के समय मे 25 हजार परिवारों को राशन बांटा गया। इसमें स्वयंसेवकों ने 179 बस्तियों में 229200 किलोग्राम राशन का वितरण किया। इसके साथ ही 482360 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए। इस पूरी व्यवस्था में 800 स्वयंसेवक लगे हुए थे। लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही आरएसएस व सेवा भारती ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए समग्र विकास योजना की शुरुआत कर ली थी। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सूची बनाकर उनकी मदद का काम शुरू किया। लोगों को अधिक से अधिक मदद पहुंच सके, इसके लिए संघ के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।
-प्रवीर कुमार, विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ