मकान में आग से गिरी छत, बचा परिवार
पूजा कालोनी में मंगलवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की तपिश से छत भी नीचे आ गिरी गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
संवाद सहयोगी, लोनी : पूजा कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की तपिश से छत भी नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले सचिन पूजा कॉलोनी स्थित एक मंजिल मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब बारह बजे मकान से धुआं उठता देखकर लोगों ने शोर मचाया और परिवार को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों को आग की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में लगा एसी, कूलर, फ्रिज, इनवर्टर, बेड, अलमारी और घरेलू सामान जल कर राख हो गया। रसोई में रखे सिलेंडर में आग लगती तो हादसा और बड़ा हो सकता था। रसोई में लगी आग, महिला बची : दूसरी ओर पूजा कॉलोनी में मोहम्मद शमीम परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थीं। तभी अचानक गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लग गई। उन्होंने भाग कर जान बचाई। साथ ही शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
---------
ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपति के झगडे़ के दौरान आग लगने का मामला सामने आया है। दंपति की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत देने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप