Move to Jagran APP

छत का प्लास्टर विद्युत पैनल पर गिरा, छह घंटे गुल रही बत्ती

अलकनंदा टावर के बेसमेंट में शनिवार सुबह छत का प्लास्टर गिरने से विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट हो गया। इससे करीब छह घंटे तक यहां की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। टावर में सुबह करीब पांच बजे बत्ती गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो लोगों ने बेसमेंट में देखा, तो विद्युत पैनल पर छत का प्लास्टर गिरा मिला। इसकी वजह से पैनल में शार्ट - सर्किट हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 08:20 PM (IST)
छत का प्लास्टर विद्युत पैनल पर गिरा, छह घंटे गुल रही बत्ती
छत का प्लास्टर विद्युत पैनल पर गिरा, छह घंटे गुल रही बत्ती

जागरण संवाददाता, वैशाली : अलकनंदा टावर के बेसमेंट में शनिवार सुबह छत का प्लास्टर गिरने से विद्युत पैनल में शार्ट सर्किट हो गया। इससे करीब छह घंटे तक यहां की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

loksabha election banner

टावर में सुबह करीब पांच बजे बत्ती गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो लोगों ने बेसमेंट में देखा, तो विद्युत पैनल पर छत का प्लास्टर गिरा मिला। इसकी वजह से पैनल में शार्ट - सर्किट हो गया। लोगों ने इसकी विद्युत निगम में शिकायत की। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने आकर फॉल्ट सही किया। उसके बाद दोपहर में आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान करीब छह घंटे यहां बत्ती गुल रही। लोगों ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यहां करीब 80 लाख की लागत से फायर फाइ¨टग सिस्टम लगवा रहा है। टावर के भवन की हालत जर्जर है। लोगों ने आरोप लगाया कि ड्रिल के चलते छत का प्लास्टर गिरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.