रोडवेज बस सवार यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को एक रोडवेज बस में यात्रा कर र
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को एक रोडवेज बस में यात्रा कर रहे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि मौत हृदयाघात से हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में स्वजन को सूचित कर दिया है।
मेरठ के इचैली गांव निवासी विनोद कुमार दिल्ली के जेएनयू में काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह को विनोद किसी काम से दिल्ली गये थे। वापसी के लिए वह आनंद विहार बस स्टैंड से कौशांबी डिपो की बस में बैठे थे। रास्ते में दुहाई गांव के निकट विनोद की तबीयत अचानक खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर बस में यात्रा कर रही एक महिला चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस बीच विनोद बेहोश हो गया। बस चालक विशाल ने यात्री विनोद को मुरादनगर थाने के सामने एक निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के स्वजन को जानकरी दी। चिकित्सक के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मृतक के स्वजन के आने पर उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।