Move to Jagran APP

सीआइएससीई बोर्ड में ट्रांस हिडन में लड़कियों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में लड़कियों ने 10वीं और 12वीं में सबसे ज्यादा अंक

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 09:11 PM (IST)
सीआइएससीई बोर्ड में ट्रांस हिडन में लड़कियों ने मारी बाजी
सीआइएससीई बोर्ड में ट्रांस हिडन में लड़कियों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में लड़कियों ने 10वीं और 12वीं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। 10वीं में वैष्णवी ने 98.80 फीसद अंक और 12वीं में अनन्या चमोला ने 92.5 फीसद अंक हासिल किए हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं में टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियों ने ही स्थान बनाया है। ट्रांस हिडन के दो स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत फीसद रहा।

loksabha election banner

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सट्रीफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीई) से संबद्ध तीन स्कूल ट्रांस हिडन में हैं। राजेंद्र नगर सेक्टर तीन स्थित होली एंजल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 10वीं अर्थात इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(आइसीएसई) में वैष्णवी ने पहला, मोहिनी ने दूसरा और आकांक्षा तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं अर्थात इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट(आइएससी) में हृतिका, काजल झा और नंदनी उनियाल ट्रांस हिडन टॉप थ्री में रहीं। वहीं, इंदिरापुरम के शक्ति खंड-एक स्थित मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी 10वीं व 12वीं में छात्राओं ने ही टॉप तीन में अपना नाम दर्ज किया। कोणार्क पब्लिक स्कूल में 10वीं में 90 फीसद अंकों के साथ सचिन रावत प्रथम, फायजा सैफी व श्लोक गुप्ता द्वितीय व पारुल तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं कक्षा में निशांत ने 83.3 फीसद अंकों के साथ प्रथम, विनीत ने 83 फीसद के साथ द्वितीय और आरिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो स्कूलों में 100 फीसद रहा रिजल्ट: मॉडर्न अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 10वीं में 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी पास हुए। वहीं, 12वीं में 60 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें सभी पास हुए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत फीसद रहा। होली एंजिल स्कूल के दसवीं में 185 और बारहवीं कक्षा में 38 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। सभी विद्यार्थी पास हुए। परिणाम शत फीसद रहा। कोणार्क पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा में 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 49 विद्यार्थी पास हुए। 12वीं में 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 35 पास हुए। स्कूलों ने टॉपरों को फोन पर बधाई दी। जल्द ही उनका सम्मान भी करेंगे।

होली एंजल सीनियर सेकेंड्री स्कूल राजेंद्र नगर सेक्टर तीन

10वीं की टॉपर

1. वैष्णवी - 98.80

2. मोहिनी - 98.60

3. आकांक्षा तिवारी - 97.20

4. प्रियंका - 97.20

5. पुष्कर मित्तल - 94.40 12वीं के टॉपर : साइंस स्ट्रीम

1. हृतिका - 92

2. अक्षित - 89.75

3. वरुण बग्गा- 89.50

4. गोपका राहू - 88.50

5. उत्तम गुप्ता -88.25 12वीं के टॉपर : कॉमर्स स्ट्रीम

1. काजल झा - 91.50

2. नंदनी उनियाल - 90.75

3. कुशी शर्मा- 89.25

4. प्रियांशी भसीन- 89

5. अपूर्वा चमोला - 86.25

मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल शक्ति खंड-1 इंदिरापुरम 10वीं के टॉपर:

1. शौर्या सिंह तोमर - 97

2. प्रेशा रावत - 96.4

3. सक्षम सिंह - 95.8

4. निमिशा भटनागर व श्रेया श्रीवास्तव- 95.6

5. रिया कपूर - 95.2

12वीं के टॉपर: साइंस स्ट्रीम

1. अनन्या चमोला - 92.5

2. आदित्य जैन - 90.25

3. वानी गोयल - 89.5

4. मानस रावत - 85.75

5. नेहा जैन - 80.75 12वीं टॉपर: कॉमर्स स्ट्रीम

1. वर्षा श्रीवास्ताव - 89.5

2. रितिका त्यागी - 88.75

3. हिना सैफी -78.75

4. प्रेशा - 78.25

5. दीप्ती गुप्ता - 76.75

कोणार्क पब्लिक स्कूल, शालीमार गार्डन मेन 10वीं के टॉपर

1. सचिन सिंह रावत - 90

2. फायजा सैफी, पारुल सिंह - 88

3. श्लोक गुप्ता - 85

4. हसीन मलिक - 78 12वीं के टॉपर: साइंस स्ट्रीम

1. निशांत शर्मा - 83.3

2. विनीत सिंह - 83

3. आरिश खान - 81

4. आदित्य नारायण सिंह - 80

5. सानिया अहमद - 79.9 12 के टॉपर: कॉमर्स स्ट्रीम 1. हिमांशी सिंह - 80

2. जीशान मलिक - 76.3

3. शिखा चौहान - 72


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.