सेवानिवृत्त सेना नायक की कार चोरी
मूलरूप से जौनपुर निवासी सुनील कुमार तिवारी सेना से नायक के पद से सेवानिवृत्त हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 07:35 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : विजय नगर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त सेना नायक की स्कॉर्पियो कार चोरी हो गई। कार उनके घर के आगे खड़ी थी। गाड़ी में उनके जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से जौनपुर निवासी सुनील कुमार तिवारी सेना से नायक के पद से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें