किसान नेता महीपाल सिंह की जयंती मनाई
जागरण संवाददातामोदीनगरक्षेत्र के किसान नेता रहे महीपाल सिंह का उनके अनुयायियों ने बृहस्प
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 10:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता,मोदीनगर:क्षेत्र के किसान नेता रहे महीपाल सिंह का उनके अनुयायियों ने बृहस्पतिवार को उनकी जयंती पर याद किया। इस दौरान उन्होंने संजयपुरी कॉलोनी में पहल संस्था के साथ मिलकर जामुन, बरगद, पीपल, अर्जुन, शीशम, कदम, नीम, इमली आदि कई किस्म के पेड़ लगाए।
कार्यक्रम में रालोद नेता सतेंद्र त्यागी ने महीपाल सिंह के जीवन संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महीपाल सिंह ने जीवन भर दबे-कुचले, शोषित वर्ग के लिए संघर्ष किया। वे सच्चे किसान हितैषी भी थे। इस मौके पर महीपाल की पत्नी ऊषा चौधरी, वरूण दहैया, ममता चौधरी, सुखबीर सिंह, रामभरोसे लाल मौर्य, ममता शर्मा, वंदना गर्ग, सुनीता शर्मा, राजीव आर्य आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें