रविन्द्र चौहान रालोद महानगर अध्यक्ष मनोनीत
जासं गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह न
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 07:25 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने महानगर अध्यक्ष पद पर रविद्र चौहान को एक बार फिर से मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र सौंपने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने उनसे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। मनोनीत महानगर अध्यक्ष रविद्र चौहान ने कहा कि वह किसान व व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें