Move to Jagran APP

ट्रांस हिडन में आधी रात तक रामभक्तों ने मनाया उत्सव

जागरण संवाददाता साहिबाबाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का उत्सव ट्रांस हि

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:16 PM (IST)
ट्रांस हिडन में आधी रात तक रामभक्तों ने मनाया उत्सव
ट्रांस हिडन में आधी रात तक रामभक्तों ने मनाया उत्सव

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का उत्सव ट्रांस हिडन में बुधवार देर रात तक चला। वहीं, बृहस्पतिवार को भी विभिन्न मंदिरों में प्रभु श्रीराम की आरती हुई। लोगों ने भी अपने घरों में पूजा पाठ किया।

loksabha election banner

वैशाली सेक्टर एक में गुरुद्वारे वाली पुलिया के पास बुधवार देर रात तक दीपावली महोत्सव मनाया गया। पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रंगोली बनाकर 251 दीपक जलाए। साथ ही आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के भक्ति गीत गाकर उत्सव मनाया। मनोज गोयल ने कहा कि 500 साल पुरानी धार्मिक आजादी अब भारतवर्ष को मिली है। मौके पर सुभाष शर्मा, अवधेश कटियार, केएल शर्मा, शंकर उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, सुभाष राय, नारायण झा, अशोक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, शुभम सिंह, दुष्यंत गौतम, किशन गोपाल, नामदेव, विमला भट्ट, पवित्रा, मीनू शर्मा, मीरा सेंगर, रानी दुबे, मीना कटियार, विमला चौधरी, मंगल सिंह व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, लाजपत नगर व्यापारी संगठक ने शिव मंदिर में बृहस्पतिवार रात दीपोत्सव मनाया। साथ ही स्थानीय लोगों से शांति सौहार्द की भी अपील की गई। इस दौरान सुखबीर सिंह ठाकुर, हिमांशु शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत पटेल, निशांत कोशिश, धर्म सिंह ठाकुर, अमित शर्मा, तरुण शर्मा ,शैलेंद्र, गौरव गंभीर ,मनप्रीत कोली, अजय मुंजाल, सतीश मलिक, सलीम खान, आजाद खान व अन्य मौजूद रहे।

मंदिरों में हुई पूजा : कौशांबी स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम की पूजा की गई। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूजा की। इस दौरान जन कल्याण की कामना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.