Move to Jagran APP

राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, हालत स्थिर

राज्यसभा सदस्य को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थित बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:52 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, हालत स्थिर
राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, हालत स्थिर

जागरण संवाददाता, कौशांबी (गाजियाबाद): राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थित बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुड़ी है।

loksabha election banner

यशोदा अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील डागर ने बताया कि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल बृहस्पतिवार रात लखनऊ से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्हें रास्ते में ही सीने में दर्द का आभास हुआ। वह घर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असित खन्ना अपनी टीम के साथ उनकी जांच में जुट गए। जांच में सामने आया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। इसके बाद टीम ने जांच की तो दिल की एक आर्टरी (धमनी) सौ फीसद ब्लॉकेज मिली। इसके बाद तुरंत उनकी सर्जरी कर आर्टरी में स्टेंट डाला गया। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी देखरेख जारी है। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.