Move to Jagran APP

पुरानी याद ताजा कर कार्यकर्ताओं में भरा ऊर्जा का संचार

अनिल त्यागी मोदीनगर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को मोदीनगर आए तो कार्यकर्ताओं में ऊज

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:31 PM (IST)
पुरानी याद ताजा कर कार्यकर्ताओं में भरा ऊर्जा का संचार
पुरानी याद ताजा कर कार्यकर्ताओं में भरा ऊर्जा का संचार

अनिल त्यागी, मोदीनगर

loksabha election banner

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को मोदीनगर आए तो कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गए। एक तरफ जहां उन्होंने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपना लगाव दिखाया। वहीं, दूसरी तरफ पार्टी के पक्ष में माहौल भी बना गए। इसका नजारा जनसभा में मंच पर भी देखने को मिला। नगर पालिका के चेयरमैन अशोक महेश्वरी जब उनका स्वागत करने पहुंचे तो राजनाथ सिंह ने एक मिनट तक उनसे बात की। इस एक मिनट में उन्होंने पुरानी याद को ताजा किया और अशोक महेश्वरी से उनका हाल-चाल जानकर कार्यकर्ताओं को एक संदेश भी दे गए। राजनाथ सिंह के भाषण में भी अपनेपन का भाव छलका। सीकरी महामाया देवी मंदिर में जब वे गए तो जैन शिकंजी के मालिक स्वदेश जैन से उन्होंने बात की।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतनी छोटी सभा उन्होंने पहली बार की है। उनका मतलब साफ था कि कोरोना की स्थिति के बीच भले ही वे चुनाव की पहली सभा को संबोधित करने यहां पहुंचे हैं, लेकिन इतने कम लोग उनकी जनसभा में यहां कभी नहीं आए। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का भी उनको पालन करना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उनका गहरा रिश्ता है। यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है। उनका यहां के लोगों से आत्मीयता का रिश्ता है। राजनाथ सिंह गाजियाबाद से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। इस समय देश के रक्षा मंत्री हैं। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जो भी कार्य किए उसकी याद दिलाते हुए योगी आदित्यनाथ से भी अपनी तुलना की। इतना ही नहीं, राजनाथ सिंह जब मोदीपोन कालोनी में गए तो उन्होंने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से भाजपा की स्थिति पर विस्तृत बात की और भविष्य को देखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। कुल मिलाकर राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। उनके आने से पार्टी की अंदरूनी कलह पर भी विराम लगता दिखा। जो लोग नाराज थे, वे भी पार्टी को जीत दिलाने का आश्वासन देते दिखे। पार्टी के पुराने नेताओं से उनके गहरे लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुरादनगर के सरना गांव से पहलवान नवीन त्यागी व्यक्तिगत मिलने के लिए उनसे मोदीनगर आए थे। जिला अध्यक्ष दिनेश सिघल ने बताया कि राजनाथ सिंह का गाजियाबाद से गहरा लगाव है। उनके भाषण से लेकर जब तक वह शहर में रहे एक एक व्यक्ति के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की। जो लोग उनसे मिले, गदगद नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.