दौड़ प्रतियोगिता में राहुल व शगुन ने बाजी मारी
मेजर एसआर धनकड़ स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरूवार को 1600 मीटर महिला-पुरुष दौड़ आयोजित की गई। पुरूष वर्ग में राहुल कुमार व महिला वर्ग में शगुन ने जीत दर्ज की। अटौर नंगला स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग दौड़ का उदघाटन भूपेंद्र सिंह व महिला दौड़ का मन्नू चौधरी ने किया। उन्होंने लड़की बचाओ लड़की पढाओ के सा
जासं, गाजियाबाद : मेजर एसआर धनकड़ स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुवार को 1600 मीटर महिला-पुरुष दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में राहुल कुमार व महिला वर्ग में शगुन ने जीत दर्ज की।
अटौर नंगला स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग दौड़ का उद्घाटन भूपेंद्र सिंह व महिला दौड़ का मन्नू चौधरी ने किया। उन्होंने लड़की बचाओ लड़की पढ़ाओ के साथ लड़की खिलाओ का स्लोगन दिया। उन्होंने कहा कि लड़की खेलेगी तो स्वस्थ रहेगी और लड़की स्वस्थ रहेगी तभी देश स्वस्थ होगा। सोसाइटी सचिव प्रमोद धनकड़ ने कहा कि गांवों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक वर्ष तक हर महीने के पहले गुरुवार को इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पुरुष वर्ग में राहुल कुमार ने प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय एवं राहुल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय स्थान पर वैशाली सहलोत एवं तृतीय स्थान पर सुरभि रही। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।