नशा करने का किया विरोध, घर में घुसकर मारपीट
जासं साहिबाबाद थाना क्षेत्र की छाबड़ा कॉलोनी में गांजा पी रहे नशेड़ियों को मना करना मि
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
जासं, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र की छाबड़ा कॉलोनी में गांजा पी रहे नशेड़ियों को मना करना महिला डॉक्टर के परिवार को महंगा पड़ गया। नशेड़ियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि छाबड़ा कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे कई नशेड़ी गांजा पी रहे थे। कॉलोनी में रहने वाली महिला डॉक्टर ने उन्हें मना किया। आरोप है कि उसके बाद कई लोग डॉक्टर के घर में घुस गए। उनके स्वजन से मारपीट की। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें