हर्षाेल्लास से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
संवाद सहयोगी मोदीनगर शहर में गुरुवार को हर्षोल्लास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मन
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
शहर में गुरुवार को हर्षोल्लास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपाईयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना की, साथ ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज त्यागी द्वारा हाईवे स्थित एक धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया है। लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भी जरूरतमंदों की सहायता करने का सौभाग्य मिला है। उनके द्वारा बीस से अधिक लोगों को व्हील चेयर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या जरूरतमंदों के सामने आती है, तो उसका समाधान कराने के लिए वह हमेशा तैयार हैं। इसके अलावा भाजपाईयों द्वारा हापुड़ रोड स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में भी फलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र रावत के कार्यालय पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया। इस मौके पर मुंशीलाल गौतम, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, नगरपालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, स्वदेश जैन, जितेंद्र सिंह चितौड़ा, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रोहित अग्रवाल,सुनील राठी, सुभाष सांगवान, सतेंद्र त्यागी, गौरव राठी, अरुण कुमार,संदीप सांगवान, अतुल, दीपक चौधरी, प्रिस राठी, नितिन मित्तल आदि उपस्थित रहे। उधर, बस स्टैंड के निकट राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावड़ द्वारा भी जरूरतमंदों को फल वितरण किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा लोगों से अपील करते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सहायता कर भगवान से दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अमित तिसावड़, दीपक कर्दम, हिमांशु थापर, दौलत राम जांगिड़, आकाश, अमर जाटव, पराग जैन आदि उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को हाईवे स्थित गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल द्वारा कॉलेज परिसर में पीपल के पौधे लगाए गए। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज के सभी स्टॉफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही सभी से अपने आसपास पौधरोपण करने की भी अपील की। इस मौके पर डॉ. नूतन, डॉ. कंचन, डॉ. सुमनलता, राजीव, रविद्र कुमार, वर्षा, अनीता आदि उपस्थित रहीं। इसके अलावा हाईवे स्थित मुलतानीमल मोदी डिग्री कॉलेज में भी शिक्षकों द्वारा पौधरोपण किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने कॉलेज के मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर डॉ. पीके गर्ग, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. एमक्यू अंसारी, डॉ. बसुधा शर्मा, डॉ. विजय बहादुर, डॉ. सुजाता, डॉ. राजपाल त्यागी, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. प्राची अग्रवाल, डॉ. नीतू सिह आदि उपस्थित रहे।