Move to Jagran APP

केबिल बक्सा फुंकने से नेहरू नगर इलाके में दो घंटे रही बिजली गुल

शुक्रवार सुबह नेहरू नगर में विद्युत केबिल बक्सा फुंक गया। इससे नेहरु नगर व अशोक नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने बक्सा बदला। करीब दो घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं लाल कुआं में 33केवी अंडर ग्राउंड केबिल कट गई जिसे दूसरी केबिल से जोड़कर चालू किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 08:28 PM (IST)
केबिल बक्सा फुंकने से नेहरू नगर इलाके में दो घंटे रही बिजली गुल
केबिल बक्सा फुंकने से नेहरू नगर इलाके में दो घंटे रही बिजली गुल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शुक्रवार सुबह नेहरू नगर में विद्युत केबिल बक्सा फुंक गया। इससे नेहरु नगर व अशोक नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने बक्सा बदला। करीब दो घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं, लाल कुआं में 33केवी अंडर ग्राउंड केबिल कट गई, जिसे दूसरी केबिल से जोड़कर चालू किया गया।

loksabha election banner

शहर के नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह करीब 7.15 बजे विद्युत केबिल बक्सा फुंक गया। इससे नेहरू नगर, अशोक नगर, राकेश मार्ग की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। कुछ देर बाद पहुंची विद्युत निगम की टीम ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारणों का पता लगाया। बिजली टीम ने फुंका हुआ बक्सा बदलवाने का काम शुरू किया। करीब 9.15 बजे तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बीच सुबह के समय लोगों को बिजली न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, लाल कुआं इलाके से गुजर रही 33केवी अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल अज्ञात जेसीबी या अन्य कारणों से कट गई। इससे मुख्य लाइन की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पाकर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने आपूर्ति दूसरी केबिल से जोड़कर सुचारू की। उक्त जानकारी देते हुए एसडीओ नेहरू नगर गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कटी केबिल का पता लगाने के बाद इसे शुक्रवार दिन में जोड़कर वापस इसी केबिल को चालू किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.