Move to Jagran APP

किसान नेता को पुलिस ने घर पर किया नजर बंद

संवाद सहयोगी लोनी किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (अ.) के प

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:32 PM (IST)
किसान नेता को पुलिस ने घर पर किया नजर बंद
किसान नेता को पुलिस ने घर पर किया नजर बंद

संवाद सहयोगी, लोनी: किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (अ.) के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह घर पर नजर बंद कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस की निगरानी में उन्हें भोपुरा तिराहे पर लाया गया। जहां उन्होंने समर्थकों के साथ एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किसान आंदोलन के तहत भोपुरा बार्डर की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने की घोषणा की थी। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह घर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोपुरा को रवाना होने लगे। तभी बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने उन्हें जाने से रोक दिया। करीब तीन घंटे तक उन्हें घर पर नजर बंद करके रखा गया। इसकी जानकारी मिलने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने भोपुरा तिराहे पर विरोध प्रकट किया। जिस पर पुलिस की निगरानी में उन्हें भोपुरा लाया गया। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तीन कानूनों का विरोध करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानूनों की वापसी तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में उन्हें घर छोड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.