मारपीट, आगजनी और फाय¨रग के 12 आरोपितों को भेजा जेल
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कालोनी में बृहस्पतिवार शाम लोगों से मारपीट, मकान में आगजनी और फाय¨रग करने वाले 12 आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया। उधर, घटना के बाद से कालोनी के लोग सहमें हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कालोनी में बृहस्पतिवार शाम लोगों से मारपीट, मकान में आगजनी और फाय¨रग करने वाले 12 आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया। उधर, घटना के बाद से कालोनी के लोग सहमें हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद): ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कालोनी में बृहस्पतिवार शाम लोगों से मारपीट, मकान में आगजनी और फाय¨रग करने वाले 12 आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया। उधर, घटना के बाद से कालोनी के लोग सहमे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ लोनी दुर्गेश कुमार ¨सह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम घटना के बाद 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनके कब्जे से सात मोटर साइकिल, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए थे। जांच के दौरान एक युवक निर्दोष पाया गया था, इसके बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अन्य 12 आरोपित नदीम, नितिन, विक्की, करन, विक्की, राकेश, सिमरान, शिवम, विशाल शर्मा, रोहन, आशू और राहुल को जेल भेज दिया गया है। 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ 7 क्रिमनल लॉ एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। दहशत में लोग, तैनात पुलिस फोर्स : घटना के बाद से कालोनी के लोगों में भय का माहौल है। लोगों की माने तो रात सोते समय भी दिन में हुआ नजारा उनकी आंखों के सामने घूमता रहा। कालोनी के लोग बाहर से आने वाले युवकों को संदेह की ²ष्टि से देख रहे हैं। उधर, कालोनी के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गीता के घर पहुंची महिला को हिरासत में लेकर छोड़ा
अमित की हत्या आरोपित गीता के घर शुक्रवार सुबह सुबह करीब नौ बजे एक महिला पहुंची। महिला को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम महिला को हिरासत में लेकर ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंची। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। बता दें कि बुधवार सुबह खुशहाल पार्क कालोनी में खजूरी दिल्ली निवासी दूध डेयरी संचालक की रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसके पक्ष के लोगों ने यहां आकर फाय¨रग, मारपीट व आगजनी की थी।