चोरी के ऑटो के साथ युवक गिरफ्तार
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी के ऑटो के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार आरोपित चोरी के ऑटो से सवारियों से साथ लूटपाट करता था। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑटो किसका है।
जासं, साहिबाबाद : थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी के ऑटो के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चोरी के ऑटो से सवारियों से साथ लूटपाट करता था। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑटो किसका है।
सीओ इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान लक्ष्मण निवासी बागपत के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपित ऑटो में गैंग के साथ सवार होकर राहगीरों के साथ सवारियों से लूटपाट करता था। हालांकि पुलिस को आरोपित का कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में आरोपित के इतिहास के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।