रमजान को लेकर सतर्क रही पुलिस, नहीं जुटी भीड़
रमजान के पहले दिन शनिवार को ट्रांस हिडन में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। लोगों में घरों में नमाज अदा कर इबादत की। कहीं से भी लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला प्रकाश में नहीं आया। शनिवार को रमजान माह शुरू हो गया। लॉकडाउन के मद्देनजर धार्मिक स्थल बंद हैं। ईदगाह मस्जिद मदरसा व घरों की छतों पर भीड़ एकत्र कर नमाज पढ़ने पर मनाही है। ऐसा करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। शनिवार सुबह से ही शहीद नगर पसौंडा महाराजपुर खोड़ा आदि क्षेत्रों में पुलिस ने घूम-घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। भीड़ एकत्र कर नमाज नहीं पढ़ने को कहा। पुलिस के आलाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था की जायजा ली।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : रमजान के पहले दिन शनिवार को ट्रांस हिडन में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। लोगों में घरों में नमाज अदा कर इबादत की। कहीं से भी लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला प्रकाश में नहीं आया।
शनिवार को रमजान माह शुरू हो गया। लॉकडाउन के मद्देनजर धार्मिक स्थल बंद हैं। ईदगाह, मस्जिद, मदरसा व घरों की छतों पर भीड़ एकत्र कर नमाज पढ़ने पर मनाही है। ऐसा करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। शनिवार सुबह से ही शहीद नगर, पसौंडा, महाराजपुर, खोड़ा आदि क्षेत्रों में पुलिस ने घूम-घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। भीड़ एकत्र कर नमाज नहीं पढ़ने को कहा। पुलिस के आलाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था की जायजा ली।
-------
काटे गए चालान : दिल्ली की सीमा से लेकर आंतरिक सड़कों पर पुलिस की सख्ती रही। अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मोटरसाइकिल पर एक और कार में दो से अधिक सवारी होने पर उनका चालान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।