Move to Jagran APP

कूड़े के अंबार से लोग परेशान

संवाद सहयोगी लोनी शहर की कॉलोनियों के प्लॉटों में लगे कूड़े के अंबार से लोग परेशान

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:01 PM (IST)
कूड़े के अंबार से लोग परेशान
कूड़े के अंबार से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, लोनी : शहर की कॉलोनियों के प्लॉटों में लगे कूड़े के अंबार से लोग परेशान हैं। आरोप है कि बरसात के मौसम में कूड़े के अंबार से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोग ने नगर पालिका अधिकारियों से कूड़ा हटवाने की मांग की है।

loksabha election banner

शहर की न्यू विकास नगर, आदेश नगर, प्रशांत विहार, गीताजंली विहार, मुस्तफाबाद आदि कॉलोनियों के प्लॉटों में कूड़े के अंबार लगे हैं। कॉलोनी निवासियों की माने तो नगर पालिका द्वारा कूड़ा कलेक्शन करने के लिए कई गाडि़यां लगाई गई हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते नपा कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं कर रहे हैं। सप्ताह में कभी-कभी कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियां कॉलोनियों में आती हैं। जिसके चलते लोग घरों से निकलने वाले कूडे़ को प्लॉटों में फेंक देते हैं। आरोप है कि बरसात के मौसम में कूड़े के अंबार से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा घरों से कूड़ा एकत्र करने का समुचित प्रबंध नहीं किया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्लांट तैयार होने के बाद लोग को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कूड़ा एकत्र करने के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.