जर्जर मार्ग व जलनिकासी की सुविधा न होने पर प्रदर्शन किया
संवाद सहयोगी लोनी नगर पालिका परिषद की कीर्ति विहार कॉलोनी में रहने वाले लोग जर्जर मार्ग
संवाद सहयोगी, लोनी: नगर पालिका परिषद की कीर्ति विहार कॉलोनी में रहने वाले लोग जर्जर मार्ग और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
वार्ड नंबर 24 नाईपुरा कीर्ति विहार कालोनी की साठ फुटा रोड पर रहने वाले लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही उपेक्षा से परेशान है। लोग का कहना है कि वार्ड सभासद कृष्ण बंसल द्वारा कालोनी की कई गलियों में इंटरलॉकिग और नाली निर्माण का कार्य कराया है। लेकिन उनकी गली का निर्माण नहीं हो सका है। आरोप है कि निर्माण न होने से गली जर्जर होने के साथ अन्य गलियों की अपेक्षा नीचे हो गई है। गली के निर्माण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई। लेकिन पिछले दो वर्षो से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसपर लोग ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि पालिका अधिकारियों को जल्द ही मार्ग का टेंडर कर गली का निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने जल्द ही समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है। परिचर्चा गली का निर्माण न होने से अन्य गलियां ऊंची हो गई हैं। जिससे गली में जलभराव की समस्या रहती है। लोगों को मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका है।- संतोष कुमार जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर द्वारा घरों से निकलने वाले पानी को दूसरी गलियों की नालियों में डाल रहे हैं। - मूर्ति शर्मा