Move to Jagran APP

लोगों ने पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संवाद सहयोगी साहिबाबाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रांस हिडन क्षेत्र में ल

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 08:41 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:41 PM (IST)
लोगों ने पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
लोगों ने पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रांस हिडन क्षेत्र में लोगों ने जगह-जगह पौधारोपण किया। साथ ही पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षा देने की शपथ ली।

loksabha election banner

राजेंद्र नगर स्थित कोविड अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण शुद्धि करने को हवन किया। वहां मौजूद लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश कौशिक, वीरेंद्र, सतीश, योगेश कौशिक आदि मौजूद रहे। रोशनी संस्था और राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष डा. पी कुमार और कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया। सूर्य नगर कालोनी स्थित विद्या भारती स्कूल द्वारा आनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा की। साथ ही बेकार सामान से पक्षियों के लिए घोसले बनाने का संदेश दिया। डॉ आलम अली ने बच्चों को शुद्ध पर्यावरण के लाभ बताए। प्रधानाचार्य सीमा सरीन, समस्त स्टाफ, 700 से अधिक छात्र और उनके अभिभावक शामिल रहे। वहीं शिवगंगा सोसायटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेश त्यागी ने पार्क में पांच अमरूद के पौधे लगाए। उधर, पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम वार्ड 57 के मकनपुर गांव के तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया। इस दौरान पार्षद कपिल त्यागी, संजय सिंह, ओंकार त्यागी, ईश्वर त्यागी, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर द्वारा परमान्द वाटिका में पौधारोपण किया गया। पदाधिकारियों ने सौ तुलसी, चार बेलपत्र के पौधे रोपे। मार्डन कालेज मोहन नगर में पौधारोपण किया गया। मुकुट मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर कई स्थानों पर पौधारोपण किया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने कहा कि लोगों को पौधा लगाकर एक वर्ष तक उसका ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सुशील जैन, रवि, मुकेश शर्मा, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। टीम अभिमन्यु ने ब्रिज विहार स्थित विभिन्न पार्को में पौधारोपण किया। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, वरुण प्रताप सिंह, क्षितिज शर्मा, नितिन भारद्वाज, विक्की भारद्वाज आदि मौजूद रहे। विवेक कुमार सिंह ने युवाओं से जीवन में 50 पेड़ लगाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.