Move to Jagran APP

चौथी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने पर¨वदर

नीति खंड - तीन, इंदिरापुरम में रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव संपन्न हुआ। अपने निकटम प्रतिद्धंदी को भारी मतों से पराजित कर पर¨वदर यादव चौथी बार अध्यक्ष बने। केएन पांडेय उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:27 PM (IST)
चौथी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने पर¨वदर
चौथी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने पर¨वदर

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : नीति खंड - तीन, इंदिरापुरम में रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव संपन्न हुआ। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से पराजित कर पर¨वदर यादव चौथी बार अध्यक्ष बने। केएन पांडेय उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 2018-20 के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। 338 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर पर¨वदर यादव ने तीन सौ मत पाकर प्रतिद्वंद्वी डा. सुधा गुप्ता को 274 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। डा. सुधा गुप्ता को मात्र 26 मत मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर पर¨वदर यादव पैनल के केएन पांडेय ने 236 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी एमसी तलवार को 150 मतों के बड़े अंतर से हराया। एमसी तलवार को 86 मत मिले। मुकुंद शाही सचिव, अनुभव ¨सह सह सचिव और राजीव रंजन कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। जेएस अधिकारी, पवन शर्मा, हेमंत ठाकुर, योगेश कुमार निर्विरोध रुप से कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए संगीता ¨सह, अर्चना मिश्रा व रीना गुप्ता को शामिल किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.