Move to Jagran APP

आस्था के रंग में रंगे जा रहे मेट्रो पिलर

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो कॉरिडोर पर पिलर आस्था के रंग में रंगे जा रहे हैं। कहीं कृष्ण लीलाओं के दर्शन लोगों को होंगे। कुछ पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवन लीला का ज्ञान होगा। हिन्दू धर्म में प्रथम पूज्य गणेश के बाल मन से भी लोगों को पें¨टग के जरिए रूबरू कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 08:08 PM (IST)
आस्था के रंग में रंगे जा रहे मेट्रो पिलर
आस्था के रंग में रंगे जा रहे मेट्रो पिलर

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो कॉरिडोर पर पिलर आस्था के रंग में रंगे जा रहे हैं। कहीं कृष्ण लीलाओं के दर्शन लोगों को होंगे। कुछ पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवनलीला उकेरी जाएगी। हिन्दू धर्म में प्रथम पूज्य गणेश के बाल मन से भी लोगों को पें¨टग के जरिए रूबरू कराया जाएगा। जीडीए और डीएमआरसी प्रयास कर रहे हैं कि अगले तीन महीनों में इस कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाए। उससे पहले पिलर को खूबसूरत रंग देने का काम शुरू करा दिया गया है। आस्था के साथ पिलर पर की जा रही चित्रकारी गंगा-जमुनी तहजीब की गवाह भी देगी। इसे बनाने में मुस्लिम और हिन्दू चित्रकारों की टीम जुटी हुई है। स्वच्छता के लिए आस्था का सहारा

loksabha election banner

स्वछता अभियान में तमाम गुजारिशों के बाद लोगों ने सड़क, दीवार, पिलर पर थूकने की आदत नहीं छोड़ी। पान और तम्बाकू चबाने वालों ने तो बुरा हाल कर दिया है। लोगों को इस तरह की गंदगी फैलाने से रोकने के लिए आस्था का सहारा लिया जा रहा है। कई जगह यह प्रयोग सफल हुए हैं। देखा गया है कि ईश्वर की तस्वीर होने पर बगैर टोके लोगों की गंदगी करने की आदत खत्म हुई है।

200 से ज्यादा पिलर पर पें¨टग

इस कॉरिडोर पर 400 से ज्यादा पिलर हैं। बीच में एक-एक पिलर छोड़ कर आजीडीए की पें¨टग कराने की योजना है। इस लिहाज से 200 से ज्यादा पिलर पर पें¨टग कराने की तैयारी है। फिलहाल 50 पिलर पर पें¨टग के लिए अनुमति दी गई है। 20 पिलर पर कृष्ण लीला, 20 पिलर पर राम जीवन के दर्शन का चित्रण होगा। दस पिलर पर गणेश की अठखेलियां चित्रित की जाएंगी। मुजफ्फरनगर के चित्रकार मोहम्मद आबिद और उनके दोस्त राहुल अपनी टीम के साथ पें¨टग में आस्था के रंग भर रहे हैं। इनकी दोस्ती देश की गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल है। एक साथ दोनों काम करते हैं। इससे पहले दिल्ली में गो¨वदपुरी मेट्रो स्टेशन पर अपनी चित्रकारी की लकीरें खींच चुके हैं। कई कॉलेज और स्कूलों में अपने हुनर को दिखा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.