Move to Jagran APP

होटल सहित दो प्रतिष्ठानों पर लगाया बकाये का बोर्ड

गाजियाबाद नगर निगम राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए संपत्ति कर बकाया वसूली तेज कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वैशाली में होटल सहित दो प्रतिष्ठानों के सामने बकाया होने का बोर्ड लगा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:58 PM (IST)
होटल सहित दो प्रतिष्ठानों पर लगाया बकाये का बोर्ड
होटल सहित दो प्रतिष्ठानों पर लगाया बकाये का बोर्ड

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : गाजियाबाद नगर निगम राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए संपत्ति कर बकाया वसूली तेज कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वैशाली में होटल सहित दो प्रतिष्ठानों के सामने बकाया होने का बोर्ड लगा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात की है।

loksabha election banner

वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय की अगुवाई में शुक्रवार को नगर निगम की टीम वैशाली पहुंची। शिवम गार्डन पर दो करोड़ 82 लाख 36 हजार छह सौ रुपये और जयपुरिया होटल एंड रिजॉर्ट (रेड कार्पेट) पर 16 लाख 97 हजार 547 रुपये संपत्ति कर बकाया मिला। नगर निगम की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों के सामने बकाया बोर्ड लगाया। उस पर लिखा है कि बकाया होने के कारण कुर्की, नीलामी की कार्रवाई लंबित है। गाजियाबाद नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही उक्त संपत्ति की खरीद फरोख्त की जाए। बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चल रहा है। बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठान सील किए जा रहे हैं। बकाया बोर्ड लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर बकायेदारों को छोड़ा नहीं जाएगा।

- सुनील राय, जोनल प्रभारी, नगर निगम, वसुंधरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.