Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में बोलते हुए जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने कहा देश

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:37 PM (IST)
कांग्रेसियों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
कांग्रेसियों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सभी वर्ग व संप्रदायों को एक साथ लेकर चलना सिखाया। इसी पर चलकर देश तरक्की करता रहा। पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा रखना और अपनी पार्टी की बात मजबूती से रखना सर्वसमाज में भाईचारा बरकरार रखना सिखाया। वह बच्चों को इतना स्नेह करते थे कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता प्रेमप्रकाश चीनी, प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, पूजा चड्ढा, नसीम खान, लालमन ¨सह, ओमप्रकाश शर्मा,, हाजी लियाकत अली, राजाराम भारती आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बच्चों को फल व चाकलेट बांटी। सेवादल जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। उनकी जयंती को इसलिए बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.