ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाला पकड़ा
महिला को आटो में बिठाकर लूटपाट कर रहे गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लूटी गई लाखों रुपये की ज्वैलरी बरामद की गई है। गिरोह के तीन बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात आरोपित दिलशाद गार्डन से एक महिला को बिठाकर लाए थे। लूटपाट के दौरान महिला ने शोर मचा दिया था जिसके बाद आसपास के लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया था।
जासं, गाजियाबाद : महिला को आटो में बिठाकर लूटपाट कर रहे गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लूटी गई लाखों रुपये की ज्वैलरी बरामद की गई है। गिरोह के तीन बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात आरोपित दिलशाद गार्डन से एक महिला को बिठाकर लाए थे। लूटपाट के दौरान महिला ने शोर मचा दिया था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया था।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि अशोक विहार निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया गया है। नौशाद ने शनिवार को दिलशाद गार्डन से एक महिला को आटो में बिठाया था। आटो में तीन लोग पहले से बैठे थे। रास्ते में आरोपित ने आगे बैठे शख्स को पुलिस चेकिग का बहाना बना पीछे भेज दिया। इसके बाद आरोपितों ने हथियार के दम पर महिला से मारपीट कर उनका पर्स लूट लिया। साथ ही पहनी हुई ज्वैलरी भी उतरवा ली। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में महिला ने सड़क पर कुछ लोगों को देखा तो शोर मचा दिया। इस दौरान तीन आरोपित भाग गए, जबकि पब्लिक ने नौशाद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित से गहनों के अलावा घटना में प्रयुक्त आटो भी बरामद किया है।