विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन से NH-9 पर लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन; तेज धूप के बीच राहगीर बेहाल

Published: Mon, 13 Apr 2026 02:54 PM (IST)

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण एनएच-9 पर भारी जाम लग गया, जिससे वाहन घंटों रेंगते रहे। पुलिस ने ...और पढ़ें

एनएच-नौ पर लगी वाहनों की कतार।

एनएच-नौ पर लगी वाहनों की कतार।

HighLights

  1. नोएडा कर्मचारियों के प्रदर्शन से NH-9 पर लगा भारी जाम।

  2. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया, गाजियाबाद में गश्त बढ़ी।

  3. लखनऊ मुख्यालय से नोएडा हिंसा की निगरानी, कड़ी कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नोएडा के मॉडल टाउन पर प्रदर्शनकारियों द्वारा जाम लगाने के चलते एनएच-नौ पर वाहनों की कतार लग गई है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सामान्य चल रहा है। आधा घंटे पहले तक राहुल विहार तक वाहनों की कतार लग गई थी।

Noida Protest (2)

एनएच नौ पर लगा जाम। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ दिया इसके बाद वाहनों का निकलना शुरू हुआ। कुछ देर पहले दोबारा जाम लगाने के चलते फिर कतार लग गई है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 2.21.57 PM

DME पर लिफ्ट मांगती महिला। फोटो- जागरण

नोएडा में चल रहे हालात को देखते हुए गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 2.25.04 PM

NH-9 से DME पर बाइक डिवाइडर के ऊपर से ले जाते राहगीर।

इससे पहले, फैक्ट्री कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह साढे सात बजे से नोएडा के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई। प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली, जिससे यात्रियों को चार किलोमीटर तय करने में एक घंटे से भी ज्यादा समय तक जाम में फंसा रहना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 2.19.11 PM

सामान सिर पर लादे पैदल जाते लोग। फोटो- जागरण

लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर से नोएडा हिंसा की मॉनिटरिंग

नोएडा में प्रदर्शनकारियों का बवाल, आगजनी और पथराव पर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर से नोएडा हिंसा की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी अमिताभ यश कंट्रोल रूम से हालात पर नजर‌ रख रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान जारी की जाएगी और यूपी पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी।