समाधान दिवस में नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण
तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष 50 शिकायतें पहुंची। इनमें से महज नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
संवाद सहयोगी, लोनी। तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष 50 शिकायतें पहुंची। इनमें से महज नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम जितेंद्र कुमार ¨सह, उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ¨सह, तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ¨सह, खंड विकास अधिकारी वर्षा ¨सह ने लोगों की शिकायतें सुनी। उनके समक्ष नगर पालिका परिषद की 22, राजस्व विभाग की 15, पुलिस विभाग की 07, वन विभाग की 02 और विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पूर्ति निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक की 1-1 शिकायत पहुंची।