Move to Jagran APP

साढ़े पांच घंटे गुल रही बत्ती, छतों पर टहल कर बिताई रात

एलआइजी वसुंधरा सेक्टर - एक में शुक्रवार रात साढ़े पांच घंटे से अधिक बत्ती गुल रही। भीषण गर्मी में इतनी देर तक बिजली कटौती होने से लोग परेशान हो गए। लोगों के इनवर्टर ने भी जवाब दिया। लोगों को मजबूरी में छत व पार्क में घूमकर रात बितानी पड़ी। इसकी विद्युत निगम के आलाधिकारियों जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:28 AM (IST)
साढ़े पांच घंटे गुल रही बत्ती, छतों पर टहल कर बिताई रात
साढ़े पांच घंटे गुल रही बत्ती, छतों पर टहल कर बिताई रात

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : एलआइजी, वसुंधरा सेक्टर-एक में शुक्रवार रात साढ़े पांच घंटे से अधिक बत्ती गुल रही। भीषण गर्मी में इतनी देर तक बिजली कटौती होने से लोग परेशान हो गए। लोगों के इनवर्टर ने भी जवाब दिया। लोगों को मजबूरी में छत व पार्क में घूमकर रात बितानी पड़ी। इसकी विद्युत निगम के आलाधिकारियों, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत की गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं : प्लाट मकान संख्या-245 के सामने एबीसी कंडक्टर में आग लग गई। इससे एलआइजी के दो सौ प्लाटों यानी छह सौ फ्लैटों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय बिजली घर वसुंधरा में की। रात करीब एक बजे तक फॉल्ट नहीं सही हुआ। इस पर लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक आशुतोष निरंजन व जिलाधिकारी को ट्वीट कर शिकायत की। अधीक्षण अभियंता जीडी द्विवेदी व उप खंड अधिकारी वाइपी शर्मा से शिकायत की। विद्युत निगम के शिकायत नंबर पर कॉल किया। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग बिना बिजली के गर्मी में परेशान होते रहे। विद्युत निगम के कर्मियों ने नया तार डालकर फॉल्ट सही किया। उसके बाद रात करीब 2:45 बजे आपूर्ति सुचारू हुई। अधीक्षण अभियंता जीडी द्विवेदी ने बताया कि कंडक्टर में आग लगने की वजह से दिक्कत हुई। नया तार डालकर रात में 2:45 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई।

loksabha election banner

-----

गर्मी ने किया बेहाल : ट्रांस हिडन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान बत्ती गुल हो जाने से लोगों को बहुत परेशानी हुई। एसी व कूलर बंद हो गए। इनवर्टर के सहारे पंखे की हवा में लोग रात गुजारने को मजबूर हो गए। दो - ढाई घंटे बाद लोगों के इनवर्टर ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। इनवर्टर बंद हो जाने पर लोग छत, बालकनी व पार्क में आकर चहल कदमी करने लगे। छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। गर्मी से परेशान बच्चों का रो - रोकर बुरा हाल हो गया।

-------

रात में बिजली चली गई। पंखा से निकलने वाली हवा गर्म थी। जाग कर रात गुजारनी पड़ी। इससे बहुत दिक्कत हुई।

- चार्वी सिंह, स्थानीय निवासी।

------

बृहस्पतिवार रात में भी ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, जिसे विद्युत कर्मी काम चलाऊ ठीक करके चले गए। शुक्रवार दिन में भी स्थाई समाधान नहीं किया। कॉलोनी के बाहर बिल्डर फ्लैटों का लोड भी यहीं से है। इससे ओवरलोड की वजह से समस्या होती रहती है। समस्या के समाधान की मांग की गई है।

- कैलाश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, ट्रांस हिडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन।

-------

रात में बिजली गुल हो गई। छत पर टहल कर रात गुजरानी पड़ी। इससे बहुत तकलीफ हुई।

- इंदु मलिक, स्थानीय निवासी।

-------

विद्युत निगम को वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रात गुजारनी भारी पड़ गई।

- राजकुमारी पटेल, स्थानीय निवासी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.