गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक NHM कर्मचारियों का धरना शुरू, पक्की नौकरी और समान काम-समान वेतन की मांग पर अड़े
गाजियाबाद में NHM कर्मचारी नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर नौ दिनों से धरना दे रहे हैं। 500 ...और पढ़ें

गाजियाबाद में नारेबाजी करने के बाद इनमें से 500 कर्मचारी बसों में सवार होकर लखनऊ रवाना हो गए और 500 धरना देने बैठे रहे। जागरण
HighLights
एनएचएम कर्मचारी नौ दिन से नियमितीकरण की मांग पर अड़े।
500 कर्मचारी लखनऊ रवाना, 500 गाजियाबाद में धरने पर।
टीकाकरण और ऑनलाइन रिपोर्टिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर नौ दिन से धरना दे रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई के मोड़ में आ गए हैं। सोमवार को काम बंद करके सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद इनमें से 500 कर्मचारी बसों में सवार होकर लखनऊ रवाना हो गए और 500 धरना देने बैठे रहे।
इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। टीकाकरण से लेकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग बंद हो गई है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष हिमानी कौशिक ने बताया कि जब तक सरकार नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पूरी नहीं करती है, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
