नवसृजित थानों को मिले पांच-पांच वाहन
नवसृजित कौशांबी और टीला मोड़ थाना को पांच - पांच वाहन मिले हैं। इससे क्षेत्र में पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी। अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि कौशांबी थाना को तीन चारपहिया पीआरवी 2151 215
जासं, साहिबाबाद : नवसृजित कौशांबी और टीला मोड़ थाना को पांच-पांच वाहन मिले हैं। इससे क्षेत्र में पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी। अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि कौशांबी थाना को तीन चारपहिया पीआरवी 2151, 2158 व 2159 और दो दोपहिया पीआरवी 4771 व 4772 दिया गया है। टीला मोड़ थाना को तीन चारपहिया पीआरवी 2169, 2165 व 2176 और दो दोपहिया वाहन 4780 व 4781 मिला है। इन वाहनों से पुलिसकर्मी सूचनाओं पर तत्काल पीड़ितों तक पहुंच सकेंगे। पीड़ितों की सहायता समय हो पाएगी। क्षेत्र में पुलिस के भ्रमणशील रहने से अपराधों पर अंकुश लगेगा।