Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधवा बहू को छेड़ता था ससुर, गुस्साई महिला ने बैट से वार कर ले ली जान; मर्डर के बाद रो-रोकर सुनाई पूरी कहानी

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 06:00 PM (IST)

    गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक विधवा महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि ससुर उससे छेड़खानी करते थे और संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था। महिला ने बताया कि उसके ससुर का अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गाजियाबाद में महिला ने अपने ससुर के सिर पर बैट मारकर हत्या कर दी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गोविंदपुरम में शुक्रवार रात हुए पाती हत्याकांड में पुलिस ने मृतक पाती सिंह की पुत्रवधु को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद और बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़खानी बताया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हो गई थी। इसके बाद से उसका अपने ससुर पाती सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिससे ससुर नाराज थे। महिला ने यह भी बताया कि ससुर का कुछ महिलाओं से अवैध संबंध था और वह अपनी संपति उनके नाम करने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। 

    घटना वाले दिन भी ससुर ने की छेड़खानी

    उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की, जिससे गुस्से में आकर उसने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। महिला के अनुसार उसने पहले ससुर के सिर पर कई बार बैट से प्रहार किया। ससुर भागने की कोशिश में बाहर गए, लेकिन खून बहने के कारण कमजोर पड़ गए। इसके बाद महिला ने उन्हें वापस कमरे में खींच लिया और फिर से बैट से दो-तीन वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। 

    महिला ने मर्डर के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की

    महिला ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने खून के धब्बों को साफ करने के लिए पोछा लगाया और बैट को घर के पीछे सड़क के नीचे छिपा दिया। उसने अपने खून से सने कपड़े भी पानी में डालकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने मौके से क्रिकेट बैट, खून सना पोछा और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए।

    यह भी पढ़ें- यति नरसिंहानंद की बढ़ेंगी मुश्किलें, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पुलिस कमिश्नर को लेकर बिगड़े बोल; केस दर्ज