Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है जावेद मीरपुरिया? भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 12:57 PM (IST)

    Javed Meerpuria Arrested एक लाख के इनामी जावेद मीरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। जावेद पर देश में मोबाइल टावर की आरआर यूनिट चोरी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ghaziabad News: दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ एक लाख का इनामी जावेद मीरपुरिया। फाइल फोटो

     जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक लाख रुपये के इनामी जावेद मीरपुरिया दुबई से भारत लौट आया है, उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। जावेद देश मे मोबाइल टावर की आरआर यूनिट चोरी कराकर चीन सहित अन्य देशों में बिकवाने का काम करता है। उसके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला है जावेद

    दिल्ली के मुस्तफाबाद का जावेद पहले कबाड़ी का काम करता था। बाद में उसने गिरोह बनाकर चोरी की वारदात शुरू कर दी और फिर मोबाइल टावर के रेडियो रिसीवर यूनिट सहित अन्य उपकरण चोरी करने का काम शुरू किया। जब तक पुलिस उस पर शिकंजा कसती वह दुबई चला गया और वहीं से गिरोह को चलाता था।

    मोबाइल टावर के उपकरण चोरी की वारदात को दिलाता था अंजाम

    इस गिरोह में उसके परिवार के भी लोग शामिल थे, गाजियाबाद (Ghaziabad News) में भी मोबाइल टावर के उपकरण चोरी के मामले में जब जावेद के गिरोह के सदस्य पकड़े गए तो जावेद का नाम सामने आया। यह भी पता चला कि वह देश मे विभिन्न जगहों पर मोबाइल टावर के उपकरण चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाता था।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार 

    गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) इस मामले में जावेद के 20 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जावेद पर शिकंजा कसा जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बीच वह मंगलवार रात को दुबई से भारत लौटा और लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण उसको एयरपोर्ट पर रोका गया, सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसको गिरफ्तार किया है।

    बाद में गाजियाबाद पुलिस को सौंपा 

    इसके बाद गाजियाबाद पुलिस दिल्ली (Delhi News) पहुंची और उसको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गाजियाबाद आ गयी है। इसकी पुष्टि करते हुए क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि नंदग्राम थाने में जावेद के खिलाफ केस दर्ज है, उसी केस में उसको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

    गाजियाबाद के लोनी में 8 अक्टूबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सास-बहू की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा हुई महिलाओं के ऊपर एक मकान का छज्जा टूटकर गिरा। छज्जे के मलबे में तीन महिलाएं और दो बच्ची घायल हो गई थी। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत करार दिया।

    यह भी पढ़ें: सास-बहू का झगड़ा देखने जुटी भीड़, तभी हुआ कुछ ऐसा... मच गई भगदड़ और एक महिला की टूट गई सांसें