Weekend Mini Lockdown in Ghaziabad: गाजियाबाद में जारी है 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद
Weekend Mini Lockdown in Ghaziabad कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Weekend Mini Lockdown in Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ 55 घंटे का लॉकडाउन जारी है। यह मिनी लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगी, इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने की मनाही होगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं। यूपी के सभी जिलों के साथ गाजियाबाद में भी प्रभावी 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन शनिवार व रविवार को सख्त रहेगा। इस दौरान जिले में आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गैर आवश्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। यह प्रदेश के सभी जिलों में प्रभावी है।
यह भी जानिए
- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा, सिर्फ दूध, सब्जी व फल की दुकानें पूर्व की भांति ही खुलेंगी।
- शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ पूर्ण रूप से लगा यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
- शनिवार और रविवार को सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
- सभी स्वास्थ्य सेवाएं व आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
- आवश्यक व स्वास्थ्य और चिकित्सा संबधी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी व व्यक्ति पर पाबंदी नहीं होगी।
- इस बार खासतौर से प्रशासन ने आवश्यक सेवा में आने वाली सब्जी, फल व दूध की दुकानों को पूर्व की भांति खोले जाने के निर्देश दिए हैं।
पिछली बार पुलिस द्वारा इन दुकानों को जबरन बंद कराने के साथ ही कई दुकानदारों का चालान किया गया था। दुकान खोलने पर किराना दुकानदार को संजय नगर सेक्टर-23 से हिरासत में भी लिया गया था। किराना सामान, फल, दूध व सब्जी खरीदने में भी लोगों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ा था।
चंद्रपाल तिवारी (एडीएम सिटी) का कहना है कि आवश्यक वस्तु में मेडिकल के अलावा किराना, दूध, सब्जी व फल की दुकानें पूर्ववत की तरह खुली रहेंगी। इन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी, लेकिन सभी दुकानदार मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी एवं तमाम दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। ग्राहकों को भी मास्क लगाने व दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करेंगे।