Delhi-NCR Weather Update: लगातार बढ़ रहा सर्दी का सितम, सात डिग्री पहुंचा तापमान, ठिठुरा ट्रांस हिंडन
अधिकतम तापमान और न्यूनतम के बीच सिर्फ दस डिग्री का अंतर कम रहने से दिनभर लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। गलन वाली ठंड से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया।
गाजियाबाद, वसुंधरा, जागरण संवाददाता। Weather Update in Delhi NCR: मौसम का लगातार गिरता पारा लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। ठंड व कपकपी ने लोगों की चिताएं बढ़ा दी हैं। धूप न निकलने के चलते सुबह और शाम के समय ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को तापमान न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक आ जाने से लोग ठिठुर गए। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नगर निगम ने रात को अलाव जलवा रहा है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल पा रही है।
अलावों ने लोगों को काफी राहत दी। ठंड के चलते दिनभर लोग अलाव जलाकर उसके आसपास बैठे दिखाई दिए। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहर में एक दर्जन अलाव जलवाए गए हैं। ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत कई जगहों पर ये अलाव हर रोज जलवाएंगे। रात को राहगीरों को किसी तरह भी ठंड न लगे इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। लगातार गिरता पारा बच्चों बौर बुजुर्गों के लिए मुसीबत बनने लगा है। हालांकि अभी कोहरा ठीक प्रकार से पडऩा शुरू नहीं हुआ है।